

खास बातें
- पाकिस्तान ने बौखलाहट में बंद कर दिया है द्विपक्षीय व्यापार
- पाक के नियोक्ता महासंघ ने लगाई इमरान सरकार से अपील
- देश में पहुंच चुके भारतीय सामान को बाजारों में पहुंचाया जाए
दवाओं के अलावा रोजमर्रा के जरूरी सामान की कमी के कारण अब पाकिस्तान के नियोक्ता महासंघ ने सरकार से अपील की है कि वह भारत से हवाईअड्डों या बंदरगाहों पर पहले ही पहुंच चुके सामानों को स्थानीय बाजारों तक पहुंचाने की मंजूरी दे।डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, महासंघ ने कहा है कि उसे आशंका है कि जीवन रक्षक दवाएं, जो भारत से कच्चे माल या तैयार रूप में आयात की जाती हैं बाजार से गायब हो सकती हैं। महासंघ ने अनुरोध किया है कि नियमों में तब तक ढील दी जाए जब तक कि आयात के लिए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाए।
महासंघ के उपाध्यक्ष जकी अहमद खान ने कहा कि पाकिस्तान के निर्माताओं ने भारत संग सभी व्यापार निलंबित करने के सरकार के फैसले का पूरा समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय सामान जो हवाईअड्डों या बंदरगाहों तक पहुंच गए हैं, उन्हें बाजारों में वितरित करने की छूट दी जानी चाहिए।
