
जम्मू

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान ग्रामीणों को निशाना बनाते हुए सीमा पर बसे गांवों पर गोले दागे। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। इसी दौरान मनकोट तहसील के एक गांव निवासी 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः फिर से बंद कर दी गई मोबाइल और इंटरनेट सेवा
इससे पहले जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं, भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था।
यह भी पढ़ेंः हाल-ए-कश्मीरः तेजी से बदल रही है घाटी की हवा, देखिए यह तस्वीरें
शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर मैं मौजूद सेना की चौकियों को निशाना बनाया गया। आपको बता दें कि पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहा है साथ ही आतंकियों को कवर फायर भी दे रहा है।
