
जम्मू,

जम्मू-कश्मीर के एडीजी (कानून-व्यवस्था) मुनीर अहमद खान ने कहा है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से घाटी में शांति को भंग करने का लगातार प्रयास किया जाता है। जब कभी कश्मीर में व्यापक पैमाने पर कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो पाकिस्तान की ओर से दुष्प्रचार शुरू कर दिया जाता है। उसके ऐसे सभी प्रयास नाकाम कर दिए जाते हैं। जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे। फर्जी खबरें तथा गलत सूचनाएं प्रसारित करने वाले ट्विटर अकाउंट चिह्नित कर लिए गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जम्मू संभाग से पाबंदियां पूरी तरह हटा ली गई हैं, जबकि कश्मीर के कुछ स्थानों पर पाबंदियां आगे भी जारी रहेंगी। श्रीनगर के कुछ इलाकों में छिटपुट घटनाएं हुईं, लेकिन इनसे स्थानीय स्तर पर ही निपट लिया गया। कोई भी बड़ी घटना नहीं हुई और न ही ज्यादा संख्या में लोग घायल हुए। कुछ को पैलेट इंजुरी है, जिनका इलाज चल रहा है। हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। जम्मू में पाबंदियां हटा ली गई हैं। प्रतिष्ठान खुले हुए हैं। कश्मीर में अभी कुछ समय के लिए पाबंदियां जारी रहेंगी।हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह किसी व्यक्ति के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। कानून-व्यवस्था के लिए कई प्रकार के उपाय करने होते हैं। एहतियाती कदम उठाए जाते हैं ताकि असामाजिक तत्व शांतिपूर्ण माहौल को खराब न कर सकें। प्रशासन और पुलिस का इस समय पूरा ध्यान स्वतंत्रता दिवस को सकुशल संपन्न कराने में है। पूरे राज्य में शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के सभी उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पाबंदियां सामान्य रूप से नहीं है, बल्कि इलाके की जरूरत व माहौल की समीक्षा के बाद लगाई गई है। स्थिति का आकलन करने के बाद इसमें छूट भी दी जा रही है। जिला प्रशासन स्थितियों की समीक्षा करने के बाद कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।पूरे राज्य में शांति, सुविधाएं सुचारु : कंसल
सरकार के प्रवक्ता तथा प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने बताया कि पूरे राज्य में शांति है। श्रीनगर सहित कई इलाकों में पाबंदियों में कुछ ढील दी गई है। राशन की सप्लाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, एयरपोर्ट तथा चिकित्सा सुविधाएं सुचारु हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जब कभी पाबंदियों में छूट की जरूरत महसूस की जाती है तो उसके अनुरूप कार्रवाई हो रही है।
सरकार के प्रवक्ता तथा प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने बताया कि पूरे राज्य में शांति है। श्रीनगर सहित कई इलाकों में पाबंदियों में कुछ ढील दी गई है। राशन की सप्लाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, एयरपोर्ट तथा चिकित्सा सुविधाएं सुचारु हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जब कभी पाबंदियों में छूट की जरूरत महसूस की जाती है तो उसके अनुरूप कार्रवाई हो रही है।
