कांवड़ियों की सेवा करने पर शहजाद को लाठी-डंडों से पीटा, मस्जिद में नहीं घुसने की दी चेतावनी

बागपत
    घायल शहजाद
    घायल शहजाद
    यूपी के बागपत जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस मित्र के रूप में हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करने पर एक मुस्लिम युवक को उसी के बिरादरी के चार युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि उसे मस्जिद में नहीं घुसने दिया जाएगा। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।

    घायल शहजाद पुत्र जमील पट्टी चौधरान बड़ौत का रहने वाला है। उसने बड़ौली रोड़ पर कांवड़ मेले के दौरान पुलिस मित्र बनकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा की थी। इससे उसके क्षेत्र के कुछ युवक खफा थे और वे कई दिन से उसे परेशान कर रहे थे।

    शहजाद के मुताबिक रविवार रात जब वह घर जा रहा था तो चार युवकों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा। आरोप है कि इन युवकों ने चेतावनी दी कि उसे मस्जिद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। शहजाद ने किसी तरह इन युवकों से अपनी जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर एक नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।

    इस संबंध में एसएसआई जाहिद हसन ने बताया कि हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

    Related posts