

इंग्लैंड के सामने 398 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में सोमवार को खेल के पांचवें और आखिरी दिन मेजबान इंग्लैंड 52.3 ओवर में महज 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। स्पिनर नाथन लियोन ने 6 तो पेसर पैट कमिंस ने 4 विकेट चटकाए।
बॉल टैम्परिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले स्मिथ ने बल्ले से दोनों पारियों में कमाल करते हुए क्रमश: 144 और 142 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 284 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाए थे।
मैच के अंतिम दिन आज इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी बिना विकेट खोए 13 रन से आगे शुरू की और टीम दूसरे सेशन में ही 146 रन पर आउट होकर पवेलियन जा बैठी। क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक 37 रन बनाए और वे आखिरी विकेट के रूप में कमिंस के शिकार बने। इसके साथ ही कंगारू टीम ने 18 साल बाद एजबेस्टन के मैदान पर जीत हासिल की। उसे पिछली जीत 2001 में मिली थी।
