
मंडी: शहर के रामनगर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया जिससे 3 दुकानें और 2 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार गत रात्रि ट्रक सुंदरनगर की ओर से मंडी की ओर जा रहा था। जैसे ही यह ट्रक रामनगर में तहसील कार्यालय से आगे पहुंचा तो अनियंत्रित होकर एक ढाबे और बार्बर की दुकान में घुस गया।
इस दौरान साथ में एक और दुकान भी चपेट में आ गई। इस संबंध में नागराज कौशल निवासी रामनगर ने शहरी पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सरकाघाट के थौना पिंगला निवासी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहरी चौकी प्रभारी राम लाल ने मामले की पुष्टि की है।
