एचआरटीसी बस से टकराई निजी बस

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक प्राइवेट बस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को पीछे से टक्कर म। इस हादसे में एचआरटीसी की बस में सवार एक महिला घायल हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर निजी बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह पौने बारह बजे अंब से नादौन आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने कलोहा चौक पर एचआरटीसी की बस को पीछे से टक्कर मार दी। बस में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। लेकिन शुक्ला कंवर को चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।

मिजग्रां में मारपीट पर एक नामजद
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गांव मिजग्रां में एक व्यक्ति के साथ मारपीट पर पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। सीता देवी पत्नी सरधु राम निवासी वासा मिजग्रां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पति सरधु राम जेठ के घर में बैठा हुआ था। वहां पर इंद्र सिंह निवासी मिजग्रां आया और जबरदस्ती मेरे पति को अपने साथ घर ले गया। इसकी सूचना मिलते ही वह इंद्र सिंह के घर की तरफ दौड़ी और वहां देखा तो इंद्र सिंह उसके पति के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान पति को गहरी चोटें आईं हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर इंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts