चीतल पर हमला करने वाले कुत्ते को मिली ‘सजा-ए-मौत’

देहरादून मार्ग पर एक नर चीतल हिंसक कुत्तों का निवाला बनने से बच गया। इस दौरान चीतल पर हमला करने वाले एक ‌कुत्ते को सजा-ए-मौत मिली।

देहरादून मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने हिम्मत जुटाकर कुत्तों को खदेड़ा। सूचना पर वन कर्मियों ने लहूलुहान चीतल को कब्जे में लिया और पशु चिकित्सालय में उसका उपचार कराया। घटना के दौरान मार्ग पर लोगों का तांता लगा रहा।

ऋषिकेश और बड़कोट वनरेंज की सीमा अंतर्गत सौ फुटी के पास कार से गुजर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण और उनके साथियों की नजर मार्ग किनारे जंगल में पड़ी तो चौक गए। दो काले रंग के कुत्ते एक चीतल पर हमला कर रहे थे।

सभी कार से नीचे उतरे और चीतल को कुत्तों के चुंगल से बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर कुत्ते घबराकर जंगल में भाग गए। कुत्तों के हमले में घायल चीतल की सूचना ऋषिकेश रेंज कार्यालय को दी।

वनक्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चीतल को पशु चिकित्सालय लेकर आए। जहां उसका उपचार किया गया।

Related posts