हाईकोर्ट में क्लर्कों की भर्ती, जल्द करें आवेदन

उच्च न्यायालय, मणिपुर में लोवर डिविजन क्लर्क के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 27 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष रखी गई है।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 16 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2000 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन 29 जनवरी, 2015 से प्रारंभ है।

Related posts