
भाजपा के अजेय रथ को आगे बढ़ाने के प्रयास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के जंग में अपने चेहरे को आगे करते हुए चुनावी रफ़जा को लोकसभा के रंग में रंगने का सियासी दांव भी चल दिया है। राजधानी वासियों को दुनिया का सपना दिखाते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली के परिणाम पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया की नजर है।
एक ओर मोदी ने अपने आप को दिल्ली के चेहरे के रूप में पेश करते हुए दिल्लीवासियों से हर गली में सेवा का अवसर मांगा है। तो भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उनके नायक की छवि पर करारा प्रहार किया।
भाजपा के अभियान को अपने चेहरे पर केंद्रित करने के साथ मोदी ने चुनावी मुद्दों को स्थानीय के बजाय राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय मसलों की ओर मोड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की हर घटना न सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व में प्रभाव पैदा करती
