
बेटियों के भविष्य के लिए निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आम सेविंग्स से ज्यादा ब्याज और खाते से पैसा निकालने का महज बेटी को अधिकार की तर्ज पर डाकघरों में नई सुकन्या समृद्धि योजना आई है।
प्राइवेट बैंकों में बढ़ते फ्यूचर इनवेस्टमेंट प्लान को टक्कर देने के साथ साथ यह योजना आम लोगों से जुड़ी होने का दावा किया जा रहा है। आम सेविंग्स के मुकाबले कहीं ज्यादा सालाना 9.1 फीसदी ब्याज मिलेगा।
डाकखाने में वर्तमान में सेविंग खाते पर महज चार फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं बैंक में सेविंग्स पर यह प्रतिशतता 08 के करीब है। बेटी के बालिग होने के बाद कभी भी पैसा निकाला जा सकता है।
