
तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, तेरे पीछे पड़े चाहे जग छोड़ना, नागिन फिल्म का यह गाना सलोह में उस समय चरितार्थ हो गया, जब गांव में स्वतंत्रता सेनानी और उनकी पत्नी ने एक ही रात में अपनी देह त्याग दी। इलाके में इन दोनों के निधन का पता चलते ही शोक की लहर दौड़ गई।
साथ ही लोगों में वृद्ध अवस्था में पति-पत्नी की एक साथ मौत होना भी चरचा में रहा। दोनों का दाह संस्कार तोपों की सलामी देकर प्रशासनिक तरीके से किया गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम और डीएसपी ने श्मशानघाट जाकर श्रद्धाजंलि दी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय चौहान ने श्रद्धांजलि दी।
