
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा (एचएएस) 2015 की परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं।
एचएएस के चार, एचपीएस के पांच, तहसीलदार के पांच, बीडीओ के आठ, डीटीओ के दो और ईटीओ के छह पद भरे जाएंगे।
आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा है कि इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 31 मई 2015 तक जो रिक्तियां और मिलेंगी, उन्हें भी भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी को 11 बजकर 59 मिनट तक किए जा सकेंगे।
