सावधान! एटीएम में आपसे भी हो सकती है ऐसी ठगी

एटीएम कार्ड के जरिए शातिर आए दिन नए नए तरीके निकालकर लोगों के पैसे साफ कर रहे हैं। ज्यादातर वो लोग ठगी के शिकार होते हैं जिन्‍हें या तो एटीएम यूज की पूरी जानकारी नहीं होती या फिर जो एटीएम में जाकर दूसरों की मदद लेते हैं।

ठगी की ये वारदात भी ऐसी ही है। पहले तो इस शख्स ने एटीएम में कार्ड डालकर पैसे निकालने की कोशिश की। मगर जब पैसे नहीं निकले तो एटीएम पहुंचे दूसरे आदमी से मदद ले ली।

इस आदमी ने मदद भी की लेकिन चुपचाप इसके सारे कैश पर से भी हाथ साफ कर दिया। मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर के घुमारवीं का है।

Related posts