
हिमाचल के हजारों पैंशनरों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश बिजली बोर्ड के आठ हजार पेंशनरों की पेंशन बढ़ेगी। इसमें प्रतिमाह 700 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक इजाफा होगा।
पैंसठ साल से ज्यादा आयु वाले पेंशनरों को बिजली बोर्ड पेंशन भत्ता देगा। 65, 75 और 85 साल आयु वर्ग के पेंशनरों को क्रमश: 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन भत्ता मिलेगा।
बुधवार को शिमला में बिजली बोर्ड निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला हुआ है। इससे बिजली बोर्ड पर सालाना 3.86 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
