विधवा की पहले अस्मत लूटी फिर गला घोंटकर मार डाला

पुलिस ने मामले के संबंध में पूछताछ के दौरान रमेश निवासी बरोर को हिरासत में लिया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में महिला की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।

लेकिन मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने महिला का बिसरा फोरेंसिक एक्सपर्ट की राय के लिए धर्मशाला भेजा था। जहां महिला के साथ दुष्कर्म होने का नया खुलासा हुआ है।

क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के विशेषज्ञ चिकित्सक विशाल ठाकुर ने फोरेंसिक रिपोर्ट में इन तथ्यों के होने के पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को इसकी रिपोर्ट दे दी गई है। जिसमें महिला से दुष्कर्म हुआ है।

मामला संगीन है: एसपी
एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि मामला संगीन है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी मानसिकता वालों को सबक मिल सके। पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी

Related posts