सिरमौर में स्व. डा. वाईएस परमार को श्रद्धासुमन अर्पित

नाहन (सिरमौर)। राज्य निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय डा. वाईएस परमार की 108वीं जयंती जिला भर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा पौध रोपण का आयोजन किया गया। नाहन स्थित कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया, जहां से सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं दर्जनाें कार्यकर्ता यशवंत चौक स्थित परमार प्रतिमा पर पहुंचे। यहां पर स्वर्गीय परमार को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कांग्रेसियों ने इस अवसर पर विला राउंड क्षेत्र में विशेष पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से लेकर कई नेताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुश परमार, हिमफेड चेयरमैन अजय बहादुर, अनूप सिंह ठाकुर, प्रो. बलबीर सिंह, जबर सिंह चौहान, महिला कांग्रेस प्रधान दीपा तोमर, मनीराम पुंडीर, रामस्वरूप चौहान, दलीप सिंह वर्मा, अमरीक सिंह, श्याम लाल सोढ़ा, संजय गोयल, हरिपाल वालिया, ओमप्रकाश, जयदीप शर्मा, शिवि चौहान, ओपी ठाकुर, बाबी चौहान, मामखान, सत्या राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर ददाहू में भी परमार जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिरमौर कला संगम ने ददाहू पाठशाला के प्रांगण में डॉ. परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संगम के निदेशक राजेंद्र ठाकुर, सत्य देव सैनी, रविंद्र गुप्ता, इंद्र प्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल, अनंत आलोक, कुलभूषण गोयल सहित अन्य मौजूद थे। जबकि स्थानीय विधायक एवं सीपीएस विनय कुमार की अध्यक्षता में रेणुका कांग्रेस ने स्वर्गीय परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, सोहन सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह, हेमचंद शर्मा, सुनील अग्रवाल, हरी राम शर्मा, दौलत राम शास्त्री सहित कई अन्य मौजूद थे।
अबाइड क्लब के सदस्यों ने भी स्वर्गीय परमार को याद किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी एनएस नेगी थे। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।

Related posts