आशा वर्कर के लिए मांगे आवेदन

सिहुंता (चंबा)। खंड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि समोट व भटियात के अंतर्गत पंचायतों में आशा वर्कर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई। इन वर्कर की नियुक्ति आबादी के आधार पर होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्ति को लेकर आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक आवेदक 16 अगस्त दोपहर एक बजे तक खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. रबीन सोनी ने बताया कि 800 की आबादी पर एक आशा वर्कर की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विवाहिता, विधवा व तलाकशुदा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। एसी, एसटी, आईआरडीपी व बीपीपीएल से संबंधित महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

Related posts