
नाहन (सिरमौर)। जिला परिषद भवन में वीरवार देर शाम को रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स ने अपना वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शिरकत की। उनके साथ रोटेरियन डेविड हिल्टन रोटरी गवर्नर वर्ष 2015-16 विशेष तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रगति सबलोक ने मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से दीप प्रज्ज्वलित करवाकर किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नसीम मोहम्मद दीदान को रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स का नया प्रधान चुना गया। उन्हें क्लब की बागडोर सौंपी गई। नवनियुक्त प्रधान ने अपने सदस्यों को भी शपथ दिलाई।
इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब ने अपने सामाजिक कार्यों के तहत गरीबों एवं पीड़ितों की सहायता की है, जो सराहनीय प्रयास है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, एसडीएम ज्योति राणा, एएसपी एनएस नेगी, सीएमओ डॉ. हरमोहिंदर सिंह, क्लब के पूर्व प्रधान डॉ. चुन्नीलाल शर्मा, डॉ. एसके सबलोक, डॉ. संजय शर्मा, मान सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, डॉ. सुरेश जोशी, आरके गुप्ता, डीआर चौहान, मनमोहन सिंह, जेपी शर्मा, जीके माहेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
बाक्स….
समारोह में इन्हें किया गया सम्मानित
भाजपा नेता रेखा तोमर, छात्रा आयुषी बंसल, राघव मनुजा, शुभांकर श्रीवास्तव, केशव लोहिया, राघव गोयल, सनिग्धा, पूजा चावला, शैवी जसवाल, वैभव गोयल, पंकज चौहान, रूचिर कोहली, रोहित चौहान, राम सिंह सहित कई अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
