गला रेतकर युवक की हत्या, नाले में फैंका!

merder in kangra
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के बीड़ में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। चौगान गांव में डेयर पार्क के पीछे नाले में तिब्बती युवक का शव बरामद किया गया।

मृतक के गले पर तेजधार ‌हथियार के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल भेज दिया है।

तिब्बती युवक का शव नाले में मिला

tibetan people deadbody found in nallah
पुलिस के अनुसार 25 से 30 वर्ष के बीच की आयु के तिब्बती युवक की पहचान तेंजिन चॉदेन नाम से हुई है। वीरवार देर शाम को पुलिस को डेयर पार्क के पीछे नाले में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।

डीएसपी पुनीत रघु ने घटनास्थल का दौरा कर शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को पूरा दिन तिब्बती समुदाय और अन्य लोगों से पूछताछ में जुटे रहे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की आरसी धर्मशाला से बनी हुई है। युवक दो साल से अधिक समय से चौगान स्थित अपने रिश्तेदार के खाली पडे़ मकान में रह रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक आम तौर पर नशे में रहता था। डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts