समय पर वेतन न मिलने पर भड़की यूनियन

कुल्लू। सौ मेगावाट की सैंज जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन कंपनी में कार्यरत वर्कर यूनियन इंटक की बैठक हुई। यूनियन प्रधान प्रकाश चंद की अध्यक्षता में एडिट-1 जंगला विहाली में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ठेकेदारों के तहत कार्यरत वर्कर्स को समय पर वेतन न मिलने पर यूनियन ने परियोजना प्रबंधन के प्रति कड़ा रोष जताया। यूनियन के मीडिया प्रभारी महेंद्र पालसरा ने बताया कि लेवर कोर्ट के अनुसार सभी दिहाड़ीदारों को महीने की सात तारीख को वेतन मिलना चाहिए। जबकि, इसपरियोजना में काम करने वाले वर्कर्स को दो या तीन माह बाद वेतन मिलता है। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कामगारों को अगस्त की सात तारीख को वेतन नहीं दिया गया तो यूनियन परियोजना की सभी साइटों में काम बंद कर देगी। इसके अलावा मजदूरों से जुड़े अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर वर्कर यूनियन के सचिव महेंद्र नेगी, उपप्रधान मेहर सिंह, सलाहकार किशन ठाकुर, हरी सिंह, मोहर सिंह तथा गोविंद राम मौजूद रहे।

Related posts