
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा की शिवान पंचायत में शुक्रवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी एक ट्रैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है, जबकि 31 घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल लाया गया, जहां से छात्रों को रामपुर और शिमला के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक टैंपो ट्रैक्स ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शिवान के बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी पाटी जुब्बल के पास सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में 10 साल की मासूम महिमा मंगल पुत्री संदीप मंगल निवासी शिवान की कुमारसैन अस्पताल में मौत हो गई है। जबकि प्रियांशी पांच साल, स्वीनम बाली 4 साल, उत्कर्ष 9 साल, डिंपी तीन साल, निमिता आठ साल, ईशिता छह साल, रुचि 16 साल, पूजा साल, मोनिका 16 साल, अंकुश 13 साल, अंजू तीन साल का कुमारसैन अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा बडा गांव स्वास्थ्य केंद्र उपचार के बाद नैतिक पांच साल, परीक्षित नौ साल, स्वाति 10 साल, ईशिता निधि चार साल, एंजल चार साल, दिग्विजय दस साल, दिग्विजय 11 साल, दिव्या 7 साल, अर्नव पांच साल, श्रेया 11 साल, ओशीन 10 साल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
बाक्स
पांच लोग आईजीएमसी रेफर
गंभीर रूप से घायल वाहन चालक बनारसी दास पुत्र धर्म दास गांव मंझकराडी शिवान, रमा शर्मा पत्नी मदन शर्मा, श्वेता पुत्री बलवंत, चितांशा, पुत्री मदन शर्मा और सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।
क्या कहना है पुलिस का
डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया कि हादसा ओवरलोडिंग के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, तहसीलदार कुमारसैन डीएस नेगी ने मृतक के परिजनों को 5000 और घायलों के परिजनों को दो-दो हजार की फौरी राहत जारी की है।
