15 से सभी कर्मचारी संयुक्त रूप से करेंगे आंदोलन

बद्दी (सोलन) पटवारी एवं कानूनगो संघ ने सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान कर दिया है। पटवार सर्कलों में खाली पड़े पदों को लेकर पटवारी व कानूनगो पहले ही तहसीलदारों को चाबियां सौंप चुके हैं और अब संघ ने पहली अगस्त सें गेट मीटिंग करने का फैसला लिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर 15 अगस्त तक पटवारी एवं कानूनगो संघ की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो राजस्व महकमे में चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों से लेकर तहसीलदार स्तर के अधिकारी संयुक्त रूप से संघर्ष करेंगे।
वीरवार को बद्दी इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रमणी सिंह चंदेल, इंद्रलाल कानूनगो, बिरेंद्र सिंह ठाकुर, शेरसिंह पटवारी, सुरेंद्र कमार, प्रेमचंद भारद्वाज, संगत सिंह चंदेल, निर्मल सिंह, राम प्रकाश, अश्वनी कुमार, जयपाल चौधरी ने सरकार क ी अधिसूचना का काले बिल्ले लगा कर विरोध किया।
चंद्रमणि सिंह ने बताया कि राजस्व महकमे में कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए अलग से पद सृजित किए जाएं, जिससे फील्ड का कार्य प्रभावित न हो। इसके अलावा पटवार सर्कलों में चौकीदार के पद सृजित किए जाएं। वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अनुबंध पर रखे गए पटवारियों को जल्द नियमित किया जाए और सभी प्रकार के भत्ते दिए जाएं। पटवारी एवं कानूनगो संघ ने कहा कि फिलहाल काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दी जा रही है।

Related posts