
कुल्लू। बिलासपुर जिले में जल्द हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा। एनएचपीसी और एनटीपीसी ने प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजूकेशन के संजय मूर्थि के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत बिलासपुर में बनने वाले हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के एनएचपीसी और एनटीपीसी सरकार को 37.5-37.5 करोड़ प्रदान करेंगे। कॉलेज निर्माण को एक कमेटी बनाई गई है। इसमें सरकार के साथ एनएचपीसी और एनटीपीसी के अधिकारी भी सदस्य होंगे। इस हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज से जहां प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं प्रदेश में हाइड्रो प्रोजेक्टों को प्रशिक्षित युवा भी मिलेंगे। एनएचपीसी-2 के जीएम एके सिंह ने बताया कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजूकेशन के संजय मूर्थि ने एनएचपीसी के साथ 37.5 करोड़ का एमओयू साइन किया है। एनएचपीसी प्रदेश में कई महत्वाकांक्षी विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कर चुकी है। बताया कि बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बनने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह इंजीनियरिंग कॉलेज उत्तराखंड के टिहरी की तर्ज पर खोला जाएगा।
