कार खाई में गिरी, दो की मौत

ठियोग (रामपुर बुशहर) । ठियोग के साथ लगती छैला सड़क पर वीरवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई । हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है । हादसा ठियोग छैला सड़क पर खोल गली के पास हुआ । पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी संख्या नंबर एचपी 09सी 2135 छैला की ओर जा रही थी तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । हादसे में कार में सवार एक युवती इशानी पुत्री राजेंद्र सिंह चौहान बखोल कोटखाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । कार में सवार नितेश चंदेल 24 वर्षीय पुत्र नारायण सिंह निवासी गजैड़ी ने अस्पताल की राह में ही दम तोड़ा । वहीं गंभीर रूप से घायल आशू 25 वर्ष पुत्र राजेंद्र चौहान बखौल कोटखाई निवासी को आईजीएमसी रे फर किया गया है । डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार जब छैला की ओर जा रही थी तो खोल गली के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।

108 नही आई, ग्रामीणों ने पंहुचाया
ठियोग में हुए हादसे के दौरान प्रदेश में सेवा का नंबर वन दावा करने वाली 108 सेवा समय पर नही पंहुच पाई । ग्रामीणों ने बताया कि 108 के आने से पहले ही लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया । भारी बरसात के बीच में खाई में गई गाड़ी से घायलों को निकालने में खासी परेशानी उठानी पड़ी

Related posts