

राजधानी के कई इलाकों में रविवार को पीने के पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। बारिश की वजह से पेयजल योजनाओं में गाद भर गई है। शनिवार को गिरि पेयजल योजना में दिन के समय पंपिंग नहीं हो सकी।
अश्वनी खड्ड में भी बार-बार पंपिंग प्रभावित हुई। शनिवार शाम को नगर निगम ने चौड़ा मैदान जोन में पानी की सप्लाई नहीं दी। टुटू, बालूगंज, समरहिल, पांजडी, ओल्ड बैरियर और चौड़ा मैदान के आसपास पेयजल आपूर्ति नहीं हुई।
इन क्षेत्रों में रविवार को पानी की सप्लाई देने का नगर निगम ने दावा किया है। नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि अगर रविवार सुबह आईपीएच से पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं मिली तो कई क्षेत्रों में सुबह के समय कट लगाया जा सकता है।
