केंद्र से मिलेगी आठ सौ नई बसें

जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश को केंद्र से आठ सौ गाड़ियां मिलेगी। इसके अलावा जोगिंद्रनगर बस स्टैंड को भी बीस बसें मिलने जा रही हैं। इन नई बसों को स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा। इससे हर रोज सफर करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यह जानकारी परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक आरएन बता ने दी।
वे यहां शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने जोगिंद्रनगर बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। कहा कि जोगिंद्रनगर के बस स्टैंड का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। आने वाले समय में यहां निगम का डिपो खोलने की भी योजना है। इसके लिए तमाम औपचारिकताओं को पहले ही पूरा किया जा चुका है। कहा केंद्र से 800 बसें मिल रही हैं। निगम में 288 चालकों और 680 परिचालकों की भर्ती क ी जा रही है। इससे प्रदेश में जिन रूटों पर गाड़ियां बंद पड़ी हैं वह दोबारा शुरू होंगी।

मैकलोडगंज से आज चलेगी एसी बस
एचआरटीसी के प्रबंधक निदेशक आरएन बता ने कहा कि रविवार से दो नई एसी बसें 15 प्रतिशत अधिक किराये वाली मैकलोडगंज से चंडीगढ़ और चंबा से दिल्ली शुरू की जा रही है। शीघ्र ही ऐसी बसों को प्रदेश के अंदर भी चलाए जाने की योजना है। कहा जोगिंद्रनगर को दो नई बसें दी जाएंगी। इस अवसर पर उनके साथ एस डी एम जोगिंद्रनगर रोहित चौहान, आर एम बैजनाथ बेनी प्रसाद और यातायात प्रबंधक कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।

Related posts