पति ने गला घोंट कर की थी पत्नी की हत्या

कांगड़ा। कांगड़ा के समीपवर्ती गांव समेला में महिला की हत्या का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुलिस छानबीन में पाया है कि महिला के पति ने रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मारा है। मृतका के पति ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति ने यह दुस्साहस क्यों किया, इसका पता पुलिस पूछताछ में ही चल पाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
वीरवार को हुई इस घटना के बाद मृतका के पिता ने हत्या का अंदेशा जताया था। इस संबंध में पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। अंतिम संस्कार के उपरांत पुलिस ने उसके पति मोहन लाल को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया था कि महिला के गले में निशान हैं और उसकी मौत गला दबाने से हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह 23 तारीख की शाम को साढ़े पांच बजे बद्दी से मोटरसाइकिल पर आया और अपनी पत्नी का गला रस्सी से पूरी तरह से घोंट दिया। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे वह वापस चला गया। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts