एनएसयूआई-एबीवीपी बिगाड़ रही माहौल

एनएसयूआई-एबीवीपी बिगाड़ रही माहौल
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद कॉलेज कल्लरी घुमारवीं में मंगलवार को दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट से कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जिसके चलते बुधवार 23 जुलाई को कॉलेज कैंपस में जनरल हाउस का आयोजन करने की अनुमति एसएफआई कार्यकर्ताओं को नहीं मिल पाई है। इससे भड़के एसएफआई के पदाधिकरियों ने दोनों दलों पर कॉलेज में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
एसएफआई के कॉलेज कैंपस के पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों दलों की गलती की कीमत एसएफआई को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से माहौल को खराब करने वाले छात्र दलों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग उठाई है। एसएफआई के कैंपस अध्यक्ष अरुण, सचिव चंद्रशेखर, सह सचिव दिवेश चंदेल, उपाध्यक्ष विक्रम व कार्यकर्ताओं अभिषेक, विवेक, संजय चौधरी, भरत, तमन्ना, अंबिका, मधु शर्मा, शालू, किरण, पूजा, शालू शर्मा और अनिशा के अनुसार दोनों छात्र दलों के कार्यकर्ताओं की वजह से कॉलेज में पढ़ाई पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। दोनों दल वोटों की राजनीति करते हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से जनरल हाउस के लिए अनुमति नहीं मिलने पर रोष जताया है। कैंपस प्रधान अरूण ने कहा कि आज होने वाले जनरल हाउस को स्थगित करने की बजाय कॉलेज गेट के बाहर बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

Related posts