न सिर झुका है, न सिर झुकने देंगे: अरुण जेटली

न सिर झुका है, न सिर झुकने देंगे: अरुण जेटली

नई दिल्ली:  वित्त व रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने सरहद पर सीजफायर के उल्लंघन पर कहा कि न सिर झुका है न झुकने देंगे। राज्यसभा में  जेटली ने कहा सीजफायर उल्लंघन का उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह स्वीकार किया कि सीमा पर पहले के मुकाबले घुसपैठ की कोशिशों में इजाफा हुआ है।

बता दें कि हाल ही में पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी करके फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस पर भारतीय सैनिकों को भी जवाबी गोलीबारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Related posts