हमने तुड़वा दी भाजपा-कांग्रेस की शादी: केजरीवाल

हमने तुड़वा दी भाजपा-कांग्रेस की शादी: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली में सरकार बनाने के प्रयास में जुटी भाजपा पर आम आदमी पार्टी के संयोंजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जोरदार हमला करते हुए कहा कि हमने कांग्रेस और बीजेपी की शादी तुड़वा दी है।  दिल्ली में एक इफ्तार पार्टी में शिरकत करने पहुंचे केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस के गंठबंधन से बनने वाली सरकार को आड़े हाथ लेते हुए यह बात कही । केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर सरकार बनाने के फिराक में थे।

गौरतलब है कि केजरीवाल आज दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलेंगे और दिल्ली विधानसभा भंग करने की मांग करेंगे। आप के एक नेता ने बताया है कि केजरीवाल ने उपराज्यपाल से आज का मुलाकात का समय लिया है, ताकि भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने से रोका जा सके।

Related posts