रूस के राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Prime Minister Narendra Modi meets Russian President1
ब्राजील के फोर्तेलेजा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत ने रूस के साथ पुराने दोस्ताना सबंधों की अहमियत को दोहराते हुए इसे हर स्तर पर और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी है।

शिखर बैठक से अलग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन से मुलाकात की। जिसमें भारत और रूस के बीच अरसे से चले आ रहे खास दोस्ताना सबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रभावी नेतृत्व की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर भारत को आजादी के समय से ही उसकी आर्थिक तरक्की और सुरक्षा के लिए लगातार दिए गए द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए रूस का खुले दिल से शुक्रिया अदा किया।

पीएम मोदी ने रूस की जमकर की तारीफ

Prime Minister Narendra Modi meets Russian President12
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत की विदेशी नीति में रूस का हमेशा से ही विशेष स्थान रहा है जो आगे भी ऐसे ही बना रहेगा।”

उन्होंने कहा, “भारत रूस के साथ रक्षा, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष, बिजली, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में परस्पर साझेदारी को और व्यापक बनाने का इच्छुक है। वह दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क स्थापित करने के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निबटने के लिए भी रूस का साथ चाहता है।”

दोनों नेताओं ने इस साल दिसंबर में दिल्ली में आयोजित होने वाली सालाना शिखर बैठक को भविष्य में अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने के अवसर के रूप में इस्तेमाल करने की इच्छा जतायी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “वह अगले साल रूस की यात्रा पर जरूर जाना चाहेंगे।”

Related posts