
शिमला

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते देर रात दो गुटों में कहासुनी हो गई। पहले तो काफी देर तक बहसबाजी होती रही। फिर मारपीट शुरू हो गई।
इसके बाद एक व्यक्ति ने एयरगन से दो युवकों पर फायरिंग कर दी। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों गुटों की ओर से केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किस बात को लेकर फायरिंग हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहले भी दोनों गुटों में मारपीट हो चुकी है। इन पर पहले भी कई केस चल रहे हैं।
गिरफ्तार

एएसपी भजन नेगी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही इस मामले में संलिप्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
