अमित शाह बने भाजपा के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली: अमितशाह ने भाजपा के नए अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर आज मुहर लगा दी गई। राजनाथ सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अमित शाह के नेतृत्व में शानदार सफलता हासिल की है। वह संगठनिक क्षमता के धनी हैं।

 

इस प्रैस-कांफ्रैंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर लाल जोशी और नितिन गडकरी शामिल थे।

Related posts