आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर के पद भरेंगे

चंबा। ब्लॉक मैहला के अंतर्गत पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके लिए बाल विकास विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त तक आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय मैहला में जमा करवा सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी वीएस आर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत रठियार के अंतर्गत वृत्त गजनुई के आंगनबाड़ी केंद्र चांझुाईं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वृत्त कीड़ी के दलैई केंद्र में कार्यकर्ता, वृत्त लुड्डू के कुम्हारका में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। इसके अलावा बंदला पंचायत के मैहला वृत्त के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र कीड़ी व चूड़ी वृत्त के मौंखर केंद्र में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास व सहायिका के लिए आठवीं पास रखी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

Related posts