

सोमवार सुबह करीब नाै बजे हुआ हादसा
हिमाचल के जिला मंडी और कुल्लू की सीमा पर राला के पास एक प्राइवेट बस के पलट जाने से इसमें सवार करीब 25 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं जो स्कूल जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। यह प्राइवेट बस राला की ओर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में स्कूली छात्रों समेत नौकरीपेशा लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

घायलों को कुल्लू अस्पताल में किया भर्ती
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि बाकी को हल्की चोटें लगी हैं।
हादसा कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हादसे की सूचना मिलते ही छात्रों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है।
