

घर के भीतर की दुकानदार की हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरे मृतक का शव खून से सना हुआ था और फर्श पर भी चारों तरफ की खून ही खून था। बरोटीवाला पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हत्या की वारदात को मृतक के किराए के मकान में ही अंजाम दिया गया है। जिससे शक है कि किसी ऐसे परिचित में इसे अंजाम दिया है जो कि उसे जानता था। मृतक की पहचान रामजीदास (46) निवासी ऊना चलौली के तौर पर हुई है।
दुकानदार को दी ऐसी मौत कि कांप जाएंगे आप?

रेहड़ी फड़ी लगाकर करता था गुजर बसर
सोमवार सुबह जब पडोसी मृतक के कमरे से गुजरे तो दरवाजा खुला होने के कारण उन्होंने खून से सना शव देखा। फौरन उन्होंने इस बात की सूचना मकान मालिक को दी जिसके बाद बरोटीवाला पुलिस को हत्या की सूचना मिली।
पुलिस के आला अफसर भी हत्या की वारदात पर पहुंचे। हत्या की बेरहमी से की गई थी कि पुलिस भी सकते में हैं। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट और अन्य तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया है।
दुकानदार को दी ऐसी मौत कि कांप जाएंगे आप?

आधा गला रेत डाला, दिमाग में घोंप दिया चाकू
पुलिस के अनुसार हत्या को रविवार रात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद आरोपी दरवाजा खुला छोड़कर मौके से फरार हो गया। हत्या की आशंका किसी ऐसे शख्स पर हैं जो रामजीदास को अच्छी तरह जानता था।
इसी जान पहचान का फायदा उठाकर वह रविवार रात कमरे में आया और अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देकर फरार हो गया।
दुकानदार को दी ऐसी मौत कि कांप जाएंगे आप?

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
एसपी पुलिस जिला बद्दी अरूल कुमार ने बताया कि बरोटीवाला में ऊना के एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी गई है। कमरे में ही तेजधार हथियार से उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। मुकद्दमा दर्ज कर केस की छानबीन की जा रही है।
