

पंजाब की श्रद्धालु बनी शिकार
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में दिन के उजाले में एक महिला श्रद्वालु से स्नेचिंग का मामला सामने आया है। चोर गले से चेन उड़ाकर ले गए। हिमाचल के ऊना स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में दिन दहाड़े स्नैचिंग और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पंजाब की महिला श्रद्धालु का हीरा जड़ित सोने का हार चोरी होने के बाद अब एक अधिकारी की पत्नी के गले से सोने की चेन उड़ा ली गई।
शुक्रवार को मंदिर में दिन- दिहाड़े हुई चेन स्नैचिंग के बाद मंदिर के कपाट भी बंद करवा दिए। चेन 26 ग्राम सोने की थी। इसके अलावा बीती रात एक अन्य श्रद्धालु का सोने का कड़ा भी गायब हो गया। इसका पता उन्हें माथा टेकने के बाद चला। इसके बाद मंदिर के कपाट 25 मिनट के लिए बंद करवाकर पुलिस ने छानबीन की, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
