150 फीट खाई में गिरी आल्टो, दो की मौत

शादी समारोह से वापस लौट रहे थे

शादी समारोह से वापस लौट रहे थे

बालीचौकी क्षेत्र के चवाली गांव के पास शुक्रवार देर रात आल्टो कार अनियंत्रित होकर 150 फीट खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पीएचसी बालीचौकी में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रैफर कर दिया गया है।

कार सवार सैंज से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दस बजे चवाली माता मंदिर के समीप आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार सैंज की तरफ से बालीचौकी आ रही थी।

150 फीट खाई में गिरी आल्टो, दो की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे में चुन्नी लाल निवासी बिहार गांव कुल्लू व बुधे राम निवासी छेत बंजार की मौत हो गई। जबकि� छेत बंजार निवासी हरनाम, महेंद्र कुमार व गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का पता लगता है कि पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष चंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में तीनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को कुल्लू अस्पताल रैफर किया गया।

of 3

Related posts