
बालीचौकी (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की पंचायत नलवागी, खोलानाल और कशौड़ के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधियों में पंचायत मुराह के प्रधान जीवन सिंह, खोलानाला की प्रधान हेती देवी, कशौड़ की प्रधान उर्मिला देवी, ग्रामीणों में धर्मदास, गोपाल सिंह, घनश्याम सिंह, पुष्पराज, रमेश, पूर्ण चंद, भूपेंद्र, भूप सिंह, भीम सिंह, जीवानंद, छबेंद्र पाल, मनी राम, खूबे राम, जैसिंह, ईश्वर दास, इंद्र सिह, शंकर, राम शरण, चानण देव, राम दास, शोभा राम, छाबे राम, गोविंद राम, भुवनेश्वर, सेवा सिंह, गुम्मत राम, हरीश और सुखराम ने बताया कि वर्ष 2013 के अप्रैल माह के पंचायत के लोग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मिले थे। इसके बाद सितंबर 2013 को डीसी मंडी से मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी दिया। लेकिन पंचायत को अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अनशन भी किया था। इस पर प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर अनशन खत्म करवाया था।
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रशासन और प्रदेश सरकार धोखा कर रहे हैं। हणोगी में एक पैदल पुल बनना है। इससे तीनों पंचायतों के हजारों लोगों का आना जाना होगा। इस पुल के टेंडर हो चुके हैं। कभी सर्वे करने पर काम शुरू नहीं करते। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार सड़क और हनोगी पुल का कार्य जल्द शुरू नहीं करवाती है तो लोग प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
पैदल पुल के करवा दिए टेंडर
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र ने कहा कि हणोगी पैदल पुल के टेंडर करवा दिए हैं। इसके साथ ही हणोगी में एक बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। लंबाथाच, थलौट सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शीघ्र ही विभाग तीन पंचायतों को सड़कों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से डीपीआर बनाकर फारेस्ट क्लीयरेंस करवाकर कार्य शुरू किया जाएगा।
