एनएचपीसी के खिलाफ हड़ताल करेंगे विस्थापित

कुल्लू। देवभूमि में बहने वहने वाली पार्वती नदी की धारा पर बिजली बनाने वाले प्रोजेक्ट एनएचपीसी के खिलाफ विस्थापित परिवार संघ ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पावर प्रोजेक्ट की स्थापना को उन्होंने जल जंगल जमीन समेत अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, लेकिन कंपनी अब उनका घर वार छीनने के बाद उन्हें दो जून की रोजीरोटी कमाने को एक अदद रोजगार देने का वादा करने के बाद टालमटोल करने लगी है। अब विस्थापित परिवारों के सदस्यों के सब्र का बांध टूटने लगा है। विस्थापित परिवार संघ के अध्यक्ष दीवान चंद, रोशन लाल, कलमी राम, वीर सिंह, ज्ञान चंद, हीरा लाल और फता राम का कहना है कि वे अरसे से कंपनी से रोजगार देने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन, अभी तक कुछ नहीं हुआ है। पिछले माह जब वे कंपनी प्रबंधन से मिले तो उन्हें कंपनी ने रोजगार देने को एक माह का समय दिया था, लेकिन अभी तक इस समस्य को सुलझाया नहीं जा सका है। लिहाजा, वे मजबूर होकर एक जुलाई से हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देेते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आसपास के गांवों के लोगों से भी हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है।

Related posts