हरोली में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे

हरोली (ऊना)। हरोली भाजपा की ओर से नशे केे खिलाफ शुरू किया गया धरना-प्रदर्शन चौथे दिन में प्रवेश कर गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नशा माफिया के खिलाफ नारेबाजी कर गुबार निकाला।
वीरवार को धरना-प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विशेष रूप से शिरकत की। सत्ती ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक संरक्षण के चलते नशे का कारोबार जंगल की आग की तरह फैल रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली भाजपा मंडल का नशा विरोधी अभियान एक सराहनीय एवं समाज हित में कदम है। नशा माफि या का विकास जितनी तीव्र गति से हरोली विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, यह बहुत ही चिंता का विषय है। इस पर यदि जल्द नकेल न कसी गई तो यह केवल हरोली विधानसभा क्षेत्र तक सीमित न रहकर ऊना जिला एवं पूरे प्रदेश को अपने चंगुल में ले लेगा। इसलिए राजनेताओं को चाहिए कि ड्रग माफिया को किसी भी प्रकार का संरक्षण प्रदान न करें। इससे पूर्व हरोली भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हरोली की जनता का धरने को समर्थन देने के लिए आभार जताया। कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से ड्रग माफि या के खिलाफ आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। पूर्व उद्योगमंत्री विजय जोशी ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रग माफि या के खिलाफ इस आंदोलन की सराहना की।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जगजीत मनकोटिया, बीडीसी अजय कुमार लवली, शेर सिंह गर्ग, जसविंद्र गोगा, देसराज राणा, कुलविंद्र राणा, लखवीर लक्खी, सतीश ठाकुर, विनोद जोशी, विक्रम ठाकुर, डा. केवल भारद्वाज, संजय पाठक, सतनाम, सरिता चौधरी, सत्या राणा, सरोज ठाकुर, कमल सैणी, राहुल शर्मा भी उपस्थित थे

Related posts