टेलेंट है तो हो जाइए तैयार

चंबा। स्कूली बच्चों के लिए प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है। वन विभाग बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाने जा रहा है। अव्वल रहने वालों को आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। जिले के 283 स्कूलों में चित्रकला, नारा लेखन और अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
सबसे पहले स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिताएं सभी स्कूलों में 31 जुलाई तक करवाई जाएंगी। इसके बाद ब्लॉक लेबल की प्रतियोगिताएं 31 अगस्त और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 30 सितंबर से पहले होंगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अभी तक तारीख तय नहीं हुई है। वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल एआरएम रेड्डी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के के लिए कमेटी गठित की गई है। इसमें जिला एवं सत्र न्यायधीश को अध्यक्ष तथा डीएफओ को मेंबर बनाया गया है। इसके अलावा उच्च शिक्षा उपनिदेशक को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं पर्यावरण से संबंधित विषय पर होंगी

Related posts