आप विधायक का आरोप- बीजेपी नेता ने मुझे लालच दिया

नई दिल्ली: आप विधायक राजेश गर्ग ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्‍त का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी ने उन्‍हें लालच दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी अब खत्‍म हो चुकी है। आप वरिष्‍ठ नेता हैं हमारे साथ आ जाइए। राजेश गर्ग ने कहा कि उनके बातचीत का वीडियो है और वह जल्‍द बीजेपी का पर्दाफाश कर देंगे।

वहीं दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी की मान्यता निरस्त हो सकती है। दरअसल, किसी भी पार्टी को मान्यता लेने के लिए 100 लोगों का हलफनामा देना होता है। शर्त यह होती है कि सभी 100 लोग पार्टी के सदस्य हों और उनका किसी दूसरी पार्टी से ताल्लुक न हो। आप की मान्यता में दो ऐसे लोग थे जो जनराज्य पार्टी के सदस्य थे और उन्होने इस्तीफा नहीं दिया था।

जनराज्य पार्टी ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की है और आप की सदस्यता रद्द करने की अपील की है। दूसरी ओर, दिल्ली के कोर्ट में इसको लेकर अपील भी की गई है। कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है और दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज भी कर ली गई है।

Related posts