विद्यार्थी परिषद ने किया रूसा का विरोध

बंजार (कुल्लू)। विद्यार्थी परिषद ने रूसा प्रणाली का कड़ा विरोध किया है। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रणाली के तहत कॉलेज में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बंजार इकाई ने तहसील संयोजक निहाल ठाकुर, इकाई अध्यक्ष निशांत ने अपनी मौजूदगी में महाविद्यालय बंजार के प्रधानाचार्य को रूसा से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पहला सेमेस्टर बीत जाने के छह महीने बाद भी परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं आया। इसका विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध किया है। तहसील संयोजक निहाल ठाकुर सहित इकाई अध्यक्ष निशांत ने बताया कि विद्यार्थी परिषद चाहती है कि पहले सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किया जाए। परिषद ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपकर रूसा प्रणाली से आ रही दिक्कतों का जिक्र किया गया है। इस अवसर पर मार्गदर्शन कें द्र के प्रमुख प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश, छात्रा प्रमुख पूजा रॉकी, अमित परमार आदि मौजूद रहे

पर्यावरण संरक्षण के गुर सीखेंगे शिक्षक
बंजार (कुल्लू)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बंजार के दस शिक्षक पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए चार दिवसीय शिविर में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। इन शिक्षकों को वन विभाग के अधिकारी वन संपदा और पर्यावरण संरक्षण के बारे में कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बंजार के निदेशक मणिलाल पुरोहित ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण अध्यापकों को इसलिए दिया जा रहा है कि वे छात्रों को अच्छी तरह वन संपदा तथा पर्यावरण संरक्षण के विषय में समझा सकें। उन्होंने कहा कि शिविर के पहले दिन मणिकर्ण, दूसरे दिन खीर गंगा, तीसरे दिन मानतलाई, जबकि चौथे दिन बंजार पहुंच कर इस शिविर का समापन किया जाएगा। शिविर में गुरुकुल स्कूल बंजार की प्राचार्य पूजा पुरोहित, चंद्रा चौहान, रचना शर्मा, अंजलि शर्मा, विजय, प्रोमिला, रीना, रचना, पूनम आदि अध्यापक भाग ले रहे हैं।

Related posts