
रोहड़ू। चिड़गांव पुलिस थाना के तहत बड़ियारा में भेड़ पालक का शव मिला है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान मौत की संभावना ढांक से गिरकर होने से व्यक्त की है। शव का संदासू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की है।
मृतक की पहचान डोड़रा क्वार क्षेत्र के कितरवाड़ी गांव निवासी यशपाल उम्र 48 साल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संदासू अस्पताल में पहुंचा दिया है। पता चला है कि मृतक भेड़ बकरियों के साथ यहां पर था। रविवार को उसने दिन के समय क्षेत्र से एक गाय खरीद कर अपने घर कितरवाड़ी के लिए बेटे के पास भेजी। सूचना के बाद डीएसपी राजकुमार चंदेल ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है। मृतक के जेब से करीब पांच हजार रुपए, मोबाइल फोन बरामद हुआ है। व्यक्ति की मौत मौके पर प्राथमिक जांच में गिरने से होने की संभावना है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
