टिप्पर गिरा, चालक की मौत

जुब्बल। पुलिस थाना जुब्बल के तहत उत्तराखंड की सीमा के साथ सनैल में टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को साैंप दिया है।
जानकारी के अनुसार स्नैल से टिप्पर कुड्ड़ृू की ओर आ रहा था। सड़क पर चढ़ाई चढ़ते हुए सोमवार रात करीब ग्यारह बजे टिपर बैक होने के बाद गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस चौकी सरस्वती नगर के एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि चालक की पहचान रीतू राज पूत्र सिदरू राम, गांव बरागटा, डाकघर गारा तहसील सुंदर नगर जिला मंडी के तौर पर हुई। दुर्घटनास्थल से चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहडृू अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि हादसा ट्रक के चढ़ाई में बैक होने से हुआ है। उन्होंने कहा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के मामले की जांच कर रही है

Related posts