
नाहन (सिरमौर)। बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा एवं मानव सेवा ट्रस्ट नाहन ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान गोपाल अग्रवाल ने की। सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गोपाल वर्मा ने बताया कि नाहन शहर से बसों द्वारा 11वीं विशाल अमरनाथ यात्रा शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा का आरंभ 28 जून को सुबह 7 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का रूट पहलगाम रहेगा, जबकि वापसी में बालटाल, श्रीनगर शंकराचार्य मंदिर, माता वैष्णों देवी मंदिर, शिव खौड़ी तथा माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर दैवीय स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
ट्रस्ट के प्रधान गोपाल ने बताया कि श्रद्घालु अपने साथ गर्म कपड़े, दवाएं, जरूरी सामना ले जा सकेंगे तथा 18 मई से पूर्व अपने नाम ट्रस्ट के किसी भी सदस्य को पंजीकृत करवा सकते हैं। इस मौके पर बैठक में श्याम सिंह, अतुल अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, अशोक शर्मा, बलबीर सिंह, यशम कुमार, फकीर चंद, दिनेश गर्ग, प्रमोद बरमानी, राजेश शर्मा, दीपू आदि उपस्थित थे।
