
मंडी। आईपीएच विभाग पीने का पानी व्यर्थ में गंवाने वालाें पर सख्त हो गया है। विभाग ने पानी के दुरुपयोग पर सख्ती से शिकंजा कसते हुए कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कार्रवाई अमल में लाते हुए मंडी शहर में विभाग ने चार उपभोक्ताआें के कनेक्शन काट दिए। विभाग के एसडीओ आरके सैनी ने कनेक्शन कट करने की पुष्टि की है।
गर्मी के सीजन में पीने के पानी को व्यर्थ गंवाना लापरवाह उपभोक्ताआें को भारी पड़ेगा। विभाग ने कार्रवाई अमल में लाते हुए पड्डल में तीन जबकि एक थनेहड़ा मुहल्ला में उपभोक्ता के पानी का कनेक्शन काटा है। अब इन सभी उपभोक्ताआें को नए सिरे से ही पानी का कनेक्शन लेना पड़ेगा। विभाग ने गर्मी के सीजन में पानी की किल्लत को देखते हुए लापरवाह उपभोक्ताआें को पहले ही सचेत कर दिया था। लेकिन गत रोज जब विभाग की टीम ने उक्त उपभोक्ताओं के घराें में औचक निरीक्षण किया तो टंकियों से पानी ओवर फ्लो हो रहा था। यह सारा पानी व्यर्थ में जाया जा रहा था। इस पर विभाग ने कार्रवाई अमल में लाते हुए चारों घरों के पानी के कनेक्शन काट दिए। विभाग ने ओवर फ्लो और पीने के पानी को निर्माण आदि कार्यों में इस्तेमाल न करने की उपभोक्ताआें को सख्त हिदायत दे रखी है। आईपीएच विभाग के एसडीओ राजकुमार सैणी ने कहा कि पीने के पानी का दुरूपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चारों घरों में पानी की टंकियों से पीने का पानी ओवर फ्लो हो रहा था। इस पर उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन कट कर दिए हैं। अब उपभोक्ताओं को नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा।
