
मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल क्षेत्र की मुल्थान तहसील के अंतिम छोर की पंचायत के रयूट में बिजली गिरने से अफरातफरी मत गई। तीन लोग बाल-बाल बच गए। 95 बकरियों की मौत हो गई। कृष्ण, राजमल और गोपाल की 95 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई है। करीब आठ लाख रुपये का नुुकसान हुआ है।
भेड़पालक कृष्ण ने कहा कि तीन भेड़पालकाें की 280 बकरियां थी। आसमानी बिजली के गिरने से 95 बकरियां मौके पर मर गईं। कुछ बकरियां लापता हो गई हैं। पंचायत प्रधान पोलिंग रूप चंद, गायित्री देवी, वीरु छांगा, विक्रम, मगल, चूनी, प्रेम चंद, नानक लाली, रमेश ने सुबह मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि 95 बकरियां मर गईं हैं। उधर, लोहारड़ी पशु चिकित्सालय के प्रभारी डा. निशांत शर्मा, पटवारी विरेंद्र कुमार भी मौके पर गए थे।
